झांसीः प्यार के लिये शादी के महज 18 दिन बाद ही युवती ने घर छोड़ दिया। लेकिन पुलिस की पकड़ मंे आ गयी, तो सारी पोल खुल गयी।
झांसी रेलवे स्टेशन जीआरपी के जवान गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें जानकारी हुई कि लखनऊ से एक लड़की अपने प्रेमी के साथ भागी हुई है। चैकिंग के दौरान जीआरपी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक लड़का और लड़की संदिग्ध नजर आये।
उन्हें रोककर पूछतांछ करने पर पता चला कि दोनों लखनऊ से भागे है। दोनों को थाने लाया गया। पूछताछ में लड़की ने बताया है कि वह मुम्बई में रहकर पढ़ाई करती थी, जहां लगभग 7 साल पहले पकड़े गये प्रेमी से उसकी मुलाकात हुई। यह मुलाकात प्यार में बदल गई। जिसका उसके माता-पिता ने विरोध किया और लड़की की शादी लखनऊ में 18 दिन पहले कर दी।
लड़की का कहना है कि उनका प्यार सच्चा है, उसने अपने प्रेमी से किसी प्रकार सम्पर्क किया और उसे लखनऊ बुला लिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। जिसकी उसके पति ने लखनऊ के थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर उन्हें पकड़ा गया है। पूछतांछ करने के बाद जीआरपी ने उनके परिजनों को अवगत कराया।
