झांसीः कांग्रेस के सम्मान और स्वागत समारोह मे पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास पूरी तरह बेगाने से नजर आये। समारोह का केन्द्र बिन्दु पूर्व बसपा नेता नसीमउददीन सिददीकि रहे। नसीम ने मुसलमानो की उपेक्षा का राग अलापा। कहा कि मुसलमानों को राजनीति मे केवल स्वाद चखने के लिये प्रयोग किया जाता है।
बसपा से पाला बदलकर कांग्रेस मे आये नसीमददीन सिददीकि के साथ कांग्रेसी बने डमडम को समारोह मे किसी प्रकार की अहमियत नहीं दी गयी। वो मंच पर बैठे रहे। उनकी खामोश निगाहे सम्मान की तलाश करती नजर आयीं।

आपको बता दे कि कांगे्रस मे शामिल हुये नसीमउददीन सिददीकि की समर्थक लिस्ट मे शामिल डमडम का नाम महज औपचारिकता के लिये शामिल किया गया।
यही कारण रहा कि आज के समारोह मे मंच पर पूरी तरह से मुस्लिम चेहरो को वरीयता दी गयी। चाहे वो नगर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन हो गया फिर मंसूरी। मंच पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी अपना कद तलाशते रहे। समारोह के आयोजन मे कही नजर नहीं आया कि यह कांग्रेस का आयोजन था। समारोह को चंद लोगो ने अपने हाथ मे ले लिया था। यही कारण रहा कि समारोह पूरी तरह फीका रहा।
