झांसी में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

– किसानों से मटर आधारित उत्पाद की इकाई लगाने का आवाहन 

– योगी और मोदी सरकार की योजनाओं की दी गयी जानकारी 

– जनप्रतिनिधि, प्रशासन और कृषि सहित अन्य विभागों के अफसर रहे मौजूद 

17 जुलाई, झांसी। जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2023, किसान मेला और मण्डल स्तरीय तिलहन मेला-2023 का सोमवार को झांसी के दीनदयाल सभागार में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये किसानों को योगी सरकार और मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं जैसे जल संचयन योजना, हर घर जल योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित अफसरों ने जनपदवासियों को इन योजनाओं से हुए लाभ के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में किसानों के अलावा जनप्रतिनिधि, प्रशासन और कृषि सहित कई अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।  

गोष्ठी में अफसरों ने जनपद के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से आये किसानों एवं किसान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संज्ञान में लाई गई समस्याओं को भली-भाँति सुना और उनके निराकरण के लिए गोष्ठी में उपस्थित कृषि विभाग, उद्यान विभाग आदि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। गोष्ठी में मौजूद अफसरों ने झांसी में मटर की उपज को देखते हुए किसानों का एफ.पी.ओ. के माध्यम से मटर से बने उत्पादों की इकाई लगाये जाने के लिए आह्वान किया गया।

झांसी के डीएम रविंद्र कुमार ने गोष्ठी और मेले का शुभारम्भ किया और मेले में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों पर जाकर जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर डीएम ने उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए उनसे किसान मेले में लगाए गए स्टालों पर जाकर जानकारी प्राप्त करने, भूगर्भ जल को रिचार्ज करने, दलहन एवं तिलहन पर विशेष ध्यान दिए जाने, पराली न जलाये जाने के बारे में तथा जी.आई.टैग के लिए आवेदन करने, हल्दी व तुलसी की खेती को बढ़ावा दिए जाने के बारे में आह्वान किया गया। साथ ही आगामी वृक्षारोपण-2023 कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्वक पौधों का रोपण किए जाने के बारे में अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *