झांसी में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, 2027 में फिर BJP सरकार का दावा
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya ने झांसी दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
मीडिया से बातचीत में मौर्य ने कहा कि कुछ नेता केवल राजनीति के लिए समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के “नकली संतों का दौर खत्म होगा” वाले बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई हों, उन्हें ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं।
डिप्टी सीएम उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन करने के बाद झांसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की।
मौर्य ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जो “मुंगेरी लाल के हसीन सपने” देख रहे हैं, उनका हाल 2017 से भी खराब होगा।
इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया और कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी कई राज्यों में मजबूत प्रदर्शन करेगी।
