झांसी। 22 जून 2023 को स्मार्ट पार्किंग नगर निगम के द्वारा स्मार्ट पार्किंग मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया | जिसका उद्देश्य झांसी की जनता को एक मोबाइल ऐप के माध्यम से झांसी नगर निगम क्षेत्र की समस्त आई राम की पार्किंग पर गाड़ी पार्क करने की सुविधा प्रदान करना है।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहारी लाल आर्य जी महापौर नगर निगम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झांसी नगर निगम के नगर आयुक्त पुलकित जी के द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षदगण उपस्थित रहे।आई राम टेक्नोलॉजी के रीजनल डायरेक्टर इंडिया राहुल तिवारी जी के द्वारा बताया की हमारी कंपनी के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में स्मार्ट पार्किंग का काम किया जा रहा है | उत्तर प्रदेश में सुशासन को देखते हुए हमारी संस्था ने नगर निगम झांसी के द्वारा निकाले गए टेंडर में आवेदन किया और बिड के माध्यम से अधिकतम प्रॉफिट मार्जिन का परसेंटेज नगर निगम को देकर टेंडर को जीता।
हमारी संस्था के द्वारा 3 करोड़ 6 लाख रुपए अभी तक झांसी नगर निगम के लिए निवेश किए गए आगे भविष्य में जरूरत पड़ने पर और इन्वेस्टमेंट किया जाएगा।
पहले मोबाइल एप नहीं था अब मोबाइल ऐप के माध्यम से किस जगह पर कितनी गाड़ियां लग सकती हैं और लोकेशन कितनी दूर है उसको ट्रैक किया जा सकता है और उस जगह पर एप के माध्यम से पहुंच सकते हैं।
नई स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था के अंतर्गत लोगों को स्मार्ट पार्किंग की सुबिधा मिलेगी
डिजिटल इन्वेंटरी की सुविधा |
पहले मैनुअल पर्ची की व्यवस्था थी अब डिजिटल टिकटिंग की व्यवस्था की गई है।
पहले कैश पेमेंट की व्यवस्था होती थी अब मशीन के द्वारा डिजिटल पर्ची के बाद कैश UPI, कार्ड, ऑनलाइन एवं सेल्फ पे QR की व्यवस्था।
बूम बैरियर की सुविधा।
पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और कुछ पर बाद में लगाए जाएंगे।
झांसी नगर निगम को इन्वेंटरी उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी जिसमें किस पार्किंग स्थान पर कितनी गाड़ियां आ रही हैं और किस समय पर आ रही हैं उसको चेक कर सकते हैं।
भविष्य में कौन सी जगह पर
सबसे ज्यादा गाड़ियां आ रही हैं इसको चेक कर सकते हैं और नई पार्किंग लोकेशन बनाने के लिए नगर निगम विचार कर सकती है।
लोकेशन के हिसाब से जो भी वहां पर टेक्नोलॉजी की आवश्यकता होगी उसकी जिम्मेदारी आई राम कंपनी की होगी और एवं कंपनी बूम बैरियर, डिस्प्ले, सीसीटीवी कैमरा आवश्यकता पड़ने पर पूरी पार्किंग में लगाने का कार्य करेगी।
अभी रानी महल एवं मोतीलाल कॉम्प्लेक्स पर बूम बैरियर लगा दिया गया है साथ ही सीसीटीवी कैमरा, डिजिटल डिस्प्ले, कंट्रोलर, एवं कियोस्क की व्यवस्था वाईफाई सुविधाओं के साथ की गई है।
अभी झांसी में टोटल 12 स्थानों पर नगर निगम के द्वारा पार्किंग का कार्ड दिया गया है जिसमें
1. रानी महल
2. मोतीलाल कॉन्प्लेक्स
3. मिनर्वा चौराहा
4. रानी लक्ष्मी पार्क
5. बस स्टैंड
6. विशाल मेगा मार्ट
7. कब्रिस्तान बस स्टैंड के आगे
8. मंडी गेट सिंचाई विभाग के बगल में
9. झांसी ट्रेवल्स चित्रा
10. सुमित चाट के पास रसविहर चौराहा
11. मुबारक मार्केट
12. जर्मनी अस्पताल।
स्मार्ट पार्किंग के मोबाइल ऐप से पूरी सिटी की आई राम की पार्किंग कनेक्टेड हैं जो झांसी में किस जगह कितनी पार्किंग की जगह खाली है कितनी कैपेसिटी है, ऑनलाइन चैक इन चैक आउट की व्यवस्था, और आपकी लोकेशन से कितना दूर है लोकेशन गूगल मैप के माध्यम से चयनित पार्किंग तक पहुंचाएगा
इससे हमारा झांसी ग्लोबल स्तर पर पार्किंग में पहचान दिलाएगा ।
पूरी सिटी को कनेक्ट करने बाला स्मार्ट पार्किंग ऐप पूरी इंडिया में चुनिंदा जगह पर ही उपलब्ध है।
झांसी उन चुनिन्दा शहरों में शामिल हो गया है जहां पर यह ग्लोबल स्तर की व्यवस्था उपलब्ध है।
बस स्टैंड पर सौंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है उसके तुरंत बाद बूम बैरियर, सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोलर, डिजिटल डिस्प्ले, एवं कियोस्क की स्थापना की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बताया झांसी नगर निगम पार्किंग का जो स्मार्ट पार्किंग मोबाइल ऐप बनाया गया है वह झांसी की यातायात व्यवस्था के लिए कारगर साबित होगा ।
मोदी जी के डिजिटल अभियान को आगे बढ़ाते हुए शहर को स्मार्ट पार्किंग की सुविधा मिलेगी और शहर वासी पार्किंग ऐप का इस्तेमाल करके अपनी गाड़ियों को निकटतम पार्किंग स्थल पर पार्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर आयुक्त पुलकित गर्ग जी ने बताया
यह स्मार्ट पार्किंग ऐप झांसी की ट्रैफिक व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएगा और स्मार्ट पार्किंग टीम सही जगह गाड़ियां पार्क करा के जाम की व्यवस्था से निजात दिलायेंगे और झांसी में जिस तरह से इन्वेस्टमेंट हो रहा है और जो टूरिस्ट आयेंगे वो स्मार्ट पार्किंग एप का इस्तेमाल करके अपने वाहन को ऑनलाइन पार्किंग की जगह को देखकर गाड़ी पार्क कर सकते हैं और डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं जिसमें ऑन स्ट्रीट पार्किंग पर 20% की छूट दी जा रही है।
स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह ने संचालन किया।
आई राम कंपनी के टेक्निकल हेड पवन बड़क जी द्वारा स्मार्ट पार्किंग एप की बारीकियां समझाई एवं सभी का आभार व्यक्त किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में संतराम पेंटर जी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री डी एम कटियार, हरगोविंद सिंह यादव कर निर्धारण अधिकारी, श्री कौशल किशोर जी एवं देवेंद्र कुमार जी समस्त कंपनी के स्टाफ, झांसी के गणमान्य नागरिक
कर अधीक्षक उपस्थित रहे।
