झांसी में बड़ी खबर-, बिजौली क्षेत्र में छेड़खानी को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग जमा, रिपोर्ट देवेंद्र एवं रोहित

झांसी आज एक तरफ जहां नगर में मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा था तो वहीं प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बिजली में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद के बाद सैकड़ों लोगों ने चौकी को घेर लिया ।हंगामा को देखते हुए मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।
बताया जाता है कि बिजली क्षेत्र में 9 दिन से माता की मूर्ति को विराजमान किया गया था। आरोप है कि यहां आकर कई लोग लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे और आज मूर्ति विसर्जन के समय फिर से लड़कियों से छेड़खानी की गई ।

इन लोगों ने मूर्ति विसर्जन में महिला एवं पुरुषों के साथ गाली गलौज एवं मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि विसर्जन के लिए जा रहे हैं लोग अधिकांश अहिरवार समाज से थे।

इन लोगों ने अपनी शिकायत बिजली चौकी को की लेकिन पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कारवाही नहीं किए जाने से लोग उत्तेजित हो गए। बिजौली चौकी को घेर लिया । घटना की जानकारी मिलते ही नवाबाद प्रेम नगर व अन्य थाने के प्रभारी मौके पर पहुंच गए ।यह लोग बिजौली चौकी के सिपाही औऱ अधिकारियों को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *