UP : झांसी में बुजुर्ग कारोबारी ओमप्रकाश अग्रवाल की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उन्हें जबरदस्ती घर से उठाकर ले गई और दहशत में तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।*
ओमप्रकाश अग्रवाल का गेस्ट हाउस है। कल यहां प्रोग्राम था। लेकिन पूरा पेमेंट नहीं मिलने से वो गेस्ट हाउस पर ताला लगाकर घर चले गए। अंदर बंद लोगों ने बंधक होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ताला खुलवाने के लिए ओमप्रकाश अग्रवाल के पास पहुंची थी।
