Headlines

झांसी में भी हो सकती है डॉक्टरों के यहां आयकर विभाग की छापेमारी

लखनऊ 17 जनवरी आयकर विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में हॉस्पिटल और चिकित्सकों के यहां छापेमारी की है । राजधानी लखनऊ के चरक हॉस्पिटल में की गई छापेमारी में कई प्रकार की अनियमितता मिलने की जानकारी आ रही है।

प्रदेश के नोएडा मेरठ गाजियाबाद लखनऊ सहित अन्य शहरों में आयकर विभाग की एक साथ की जा रही इस छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम झांसी में भी हॉस्पिटल और चिकित्सकों के यहां कार्रवाई कर सकती है ।

आयकर विभाग की कार्यवाही की खबर मिलने के बाद झांसी में चिकित्सको के यहाँ हड़कंप मचा हुआ है।

हालांकि अभी आयकर विभाग की टीम की ओर से झांसी जैसे शहरों में कार्रवाई किए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यूपी के दिन बड़े डॉक्टर के यहां छापे मारे गए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं ।

महेश चंद शर्मा की एसपीएस अस्पताल ट्रामा सेंटर कानपुर एवं लखनऊ।

डॉ रतन कुमार सिंह के गरबा पैथोलॉजी सहित कई अन्य स्थानों पर लखनऊ में छापेमारी।

मुरादाबाद में प्रेम कुमार खन्ना जीएमसी अस्पताल पथ लब।

मेरठ में न्यूरो फिजीशियन भूपेंद्र चौधरी।

नोएडा में डॉ राजीव मोतियानी डॉक्टर गुलाब गुप्ता निओ अस्पताल।

डॉक्टर अंकित शर्मा जीएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पिलखुवा हापुड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *