झांसी- मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते 35 वर्षीय एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया।

शनिवार की देर शाम झांसी के मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में झांसी से खजुराहो की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे 35 वर्षीय युवक कूंद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख वहां मौजूद लोगों ने सम्बंधित थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया और शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अयोध्या प्रसाद पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम अक्सेव (35) व हाल निवासी पुरानी बेलाई मऊरानीपुर बताया।
घटना की सुचना मृतक के परिजनों को दी । मोके पर पहुचे परिजनों ने बताया की मृतक अपने मामा के यहा रहता था। उसके एक लड़का व दो लड़कियां भी है। लेकिन उसने यह कदम क्यो उठाया इसकी कोई जानकारी नही है
