झाँसी। चुनावी माहौल में इन नेताओं के एक दल से दूसरे घर में जाने के सिलसिले जारी है। झांसी में अखिल भारतीय पाल महासभा के नेता राजा भैया पाल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों में भरोसा व्यक्त करते हुए पार्टी को ज्वाइन किया है।
सपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने उन्हें व उनके साथियों को सपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर नए-नए सपाई हुए राजा भैया पाल ने कहा कि वे स्वयं व अपने समाज के तमाम लोगों को सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव को जीत दिलाने के लिए तन-मन-धन से प्रेरित करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह लोगों को सपा की नीतियों व सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे।
