झांसी-राजीव हुये राम के, बसपा और कांग्रेस को झटका!

झांसीः नोटबंदी और जीएसटी के चलते व्यापारी वर्ग को नाराज बताने की जुगत मे  लगे विपक्षी दलों को भाजपा ने निकाय चुनाव मे  एक और झटका दिया है। झांसी मे  मेयर चुनाव मे  आज युवा व्यापारी नेता राजीव राय का समर्थन हासिल कर बसपा और कांग्रेस खेमे मे  हलचल मचा दी। मतदान से ऐन पहले बैठाये गये गणित की काट ढूंढना विपक्ष के लिये चुनौती साबित होगा?

झंासी मे  राजीव राय एक युवा व्यापारी नेता के रूप मे  पहचाने जाते हैं। साफ छवि और ईमानदार युवा नेता होने के चलते उनकी व्यापारी वर्ग मे  अच्छी पकड़ है।

वैसे तो राजीव राय कह चुके थे कि सभी लोग अपने-अपने दलो  के प्रत्याशियो  के लिये ईमानदारी से कार्य करे, लेकिन अपने संगठन उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र के प्रदेश भर मे  भाजपा प्रत्याशियो  को जिताने के आहवान के बाद वो भी मेयर प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल के समर्थन मे  आ गये। व्यापारी वर्ग से आने वाले रामतीर्थ को राजीव राय का साथ मिलना काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

राजनैतिक पंडितो  का मानना है कि राजीव झांसी के व्यापारी वर्ग मे  यदि संदेश देने में कामयाब होते हैं, तो कल होने वाले मतदान मे  असर होने की पूरी संभावना है।

व्यापारी खेमे मे  पैठ बनाने का दावा करने वाली भाजपा के लिये राजीव का साथ पाना अच्छी उपलिब्ध माना जा रहा है। यह बसपा के लिये बड़ा झटका हो सकता है। बसपा के लिये व्यापारी वर्ग मे  पैठ बनाने आज भी समस्या बनी हुयी है। यही नहीं, कंाग्रेस भी व्यापारी वर्ग में जीएसटी और नोटबंदी को मुददा बनाकर पैठ बनाने की अंतिम समय तक अपने प्रयास को अंजाम देने मे  जुटी हुयी है।

व्यापारियो  को साथ लेने की भाजपा की नीति मे  अहम भूमिका सदर विधायक रवि शर्मा की मानी जा रही है। विधायक को स्थानीय स्तर पर व्यापारी वर्ग  पर भरोसा जताने के कई कारण गिनाये जा रहे हैं। बरहाल, राजीव जैसे युवा व्यापारी और उनके संगठन के समर्थन के बाद मेयर प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल काफी खुश है । उन्होने  कहा कि वो व्यापारियो  की हर समस्या का समाधान करने के लिये चैबीस घंटे तैयार है। भाजपा की नीति व्यापारियो  को अच्छे व्यापार की दिशा मे  ले जाने के लिये बनायी जाती है।

झांसी मे  कल यानि 29 नवबंर को मतदान होना है। मतदान से 24 घंटे पहले राजीव राय अपने समर्थको  के साथ अब कितना फायदा पहुंचाते हंै, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *