झांसी: सड़क पर मनाया त्योहार, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धरना स्थल पर ही सामूहिक तौर पर दीपक जलाकर मनाने का प्रण किया, रिपोर्ट -कलाम कुरैशी

झांसी। महानगर में लगभग 10 हजार मकानों के गिराए जाने के जेडीए के नोटिस के बाद इलाके के लोगों की नींद उड़ गई है।अधिकारियों को फरियाद लगाने के बाद विरोध में अब अनिश्चित कालीन धरना इन परिवारों की तरफ से किया जा रहा है।

सोमवार मकर संक्रांति होने की वजह से ज्यादातर परिवारों ने देर रात्रि धरना स्थल पर ही चूल्हा जलाकर खाना बनाते हुए प्रदर्शन किया।इनका कहना है की जहां एक तरफ भगवान राम को उनके नए घर में स्थापित किया जा रहा है।

वहीं सरकार झांसी में लोगों को घर से बेघर करने का काम कर रही है। और सत्ता में बैठे झांसी के जनप्रतिनिधि इनकी समस्या सुनने तक का समय नहीं निकाल पा रहे।इन्होंने 22 जनवरी को होने वाली अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धरना स्थल पर ही सामूहिक तौर पर दीपक जलाकर मनाने का प्रण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *