झांसी-समझौते से निकली आग!

झांसीः बीते रोज नगर आयुक्त व पत्रकारो  के बीच हुये विवाद ने एक अच्छा काम कर दिया। समझौते से निकली आग ने गरीबो  को सर्दी मे राहत देने का काम किया है।

आपको बता दे कि कल नगर निगम मे कवरेज करने गये एक चैनल के पत्रकार के साथ नगर आयुक्त की बहस हो गयी थी।तनातनी ने विवाद को ऐसा रूप दिया कि सर्द मौसम की सुबह तमतमा उठी। दोनो  तरफ से लगी आग बिना जले अधिकारियो  को सड़क पर ले आयी।

माहौल काफी देर तक गर्म रहा। कभी एक पलड़ा हावी होता, तो कभी दूसरा। अपनी-अपनी ढपली बजाते दोनो  पक्ष जिद के मुहाने पर खड़े रहे। लगा सरकार की किरकिरी होने की पूरी तैयारी हो गयी है।

हालातो  से परिचत अधिकारियो  ने नजाकत को समझौते के पलड़े मे डाला और गर्माहट मे हंसी खुशी का तड़का लगाया। बड़े लोगो  के मीठे बोल में कलमकार की वर्फीली जिद पिघल गयी। दोनो  पक्ष मान गये।

विवाद का पटाक्षेप हुआ, लेकिन इससे निकली आग ने शहर भर मे जलते अलाव की शक्ल ले ली, जो सड़क पर सर्द रात मे ठिठुरन से बचने के लिये काफी रही। चैराहे रात मे रोशन थे, लेकिन अलाव की गर्मी ने रोशनी को ऐसा बिखेरा कि गरीबो  की दुआएं निकल पड़ी। कहते है कि अंत भला, तो सब भला। अब नगर मे अलाव जल उठे, गरीबो  को इसकी दरकार थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *