नई दिल्ली 16 मार्च । केंद्रीय मंत्री और झांसी ललितपुर सीट से सांसद उमा भारती ने एक बार फिर से कहा कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए अपने चुनाव ना लड़ने के पुराने वाले को दोहराया ।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह चाहती है कि अमित शाह अब इसकी अधिकारिक घोषणा कर दें।
अपने टि्वटर हैंडल से जारी ट्वीट में उमा भारती ने कहा कि गंगा सफाई अभियान के साथ पार्टी के प्रचार के लिए अंतिम समय तक काम करती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के चौकीदार हैं और हम सब चौकीदार बनकर देश की रक्षा के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह मरते दम तक राजनीति से रिटायर्ड नहीं होंगी और गरीब व्यक्ति के हितों के लिए संघर्ष करती रहेंगी।
आपको बता दें कि आज बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है , जिसमें उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं । उम्मीद है कि आज देर शाम तक बीजेपी कई उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।
