झांसीः एक युवक को प्यार करने की सजा के तौर पर गंजा करके बुरी तरह पीटा गया। आरोप है कि पिटाई के चलते वो मौत से जूझ रहा है। पुलिस से शिकायत करते हुये परिजनो ने न्याय की गुहार लगायी है।
प्रेमनगर थानान्तर्गत राजगढ़ निवासी चंदन पुत्र श्रीराम अहिरवार मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। चंदन के पिता श्रीराम अहिरवार का कहना है कि पांच साल पहले उसका बेटा चंदन जब पढ़ाई करता था।
खुशीपुरा में रहने वाली लड़की से उसे प्यार हो गया। प्यार इतना गहरा हो गया था कि उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए शादी करने का निर्णय लिया। जब इसकी जानकारी लड़के के परिजनों को हुई तो पिता ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया। इसी बीच एक आरोप में जेल में बंद उसका भाई छूटकर घर आया हुआ था। जिसे इसकी जानकारी हुई तो उसने अपनी बहन की डांट लगा ली। जिससे क्षुब्ध होकर लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इसी रंजिशन का बदलाने के फिराक में वह घूम रहे थे। उसका बेटा मोहल्ले में स्थित पीएसी के नजदीक खड़ा हुआ था। तभी वहां उक्त लड़की का भाई अपने साथियों के साथ वहंा पहुंचा और अपहरण कर इंडिको कार से अपने साथ ले गये। इसके बाद बंधक बनाकर उसे गंजा किया और फिर नग्न अवस्था में कर उसकी बेहरमी से पिटाई। जिससे वह बेहोश हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची और उक्त युवक को आरोपियों से मुक्त कराकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
झांसी एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर कार्रवाही की जा रही है।
