झांसीः युवती का रहस्यम तरीके से अपहरण!

झांसीः युवती के गायब होने से परेशान एक पिता ने एसएसपी से गुहार लगायी। आरोप है कि चार लोग उसकी पुत्री का रहस्यमय तरीके से अपहरण कर ले गये। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गायब युवती ने चार लोगों पर अपहरण का आरोप का लगाते हुए थाने की पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरौदा में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती 25 फरवरी को गायब हो गई। जब वह नजर नहीं आई तो उसकी खोजबीन की गई।

खोजबीन में पता चला कि उक्त युवती को राजेश, श्रीमती प्रियंका, फूल सिंह और शिवदीन अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गये। जब ग्रामीण  ने इसकी जानकारी आरोपियों से लेने का प्रयास किया तो कोई जवाब नहीं दिया गया। परेशान होकर पिता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *