झांसीः मौका था अंबेडकर जयन्ती का। बसपाई बड़ी संख्या मे एकत्रित हुये। माल्यार्पण के बाद हुयी गोष्ठी मे लालाराम अहिरवार ने कहा कि अंबेडकर जी हमारे सब कुछ हैं। हमे उनके बताये रास्ते पर चलना होगा। बहन मायावतीजी का हाथ मजबूत करने के लिये बीजेपी की साजिश को नाकाम करना होगा। इसके लिये सभी एकजुट रहे।
बहुजन समाज पार्टी के मुख्य बुंदेलखंड जोन इंचार्ज लालाराम अहिरवार, भूपेंद्र आर्या, जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईयां, राजू राजगढ़, झाँसी-ललितपुर लोकसभा प्रभारी जुगल किशोर कुशवाहा, प्रागीलाल राजन, पूर्व विधायक कैलाश साहू, रामप्रकाश मामू, वीके गौतम, सिद्धार्थ अहिरवार, विजय कुशवाहा, चंचल, अरुण कुमार समेत सैकड़ों बसपाईयों ने माल्यापर्ण किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
