झूलेलाल जयंती महोत्सव के सफल एवं भव्य समापन पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।*

*झूलेलाल जयंती महोत्सव के सफल एवं भव्य समापन पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।*

*इस पावन अवसर पर हमारी पूरी टीम दिल से आभार, धन्यवाद एवं शुकराना व्यक्त करती है, उन सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी साथियों एवं समाज के हर सदस्य का, जिन्होंने तन, मन और धन से इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दिया।*

*हमारे शहर की प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा मूसलाधार बारिश के बावजूद जिस प्रकार आप सभी का जोश, आस्था और उत्साह ज़रा भी कम नहीं हुआ और आप पूरे श्रद्धा भाव के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए — यह वास्तव में प्रेरणादायक एवं गर्व का विषय है।*

*विशेष रूप से, शोभायात्रा के स्वागत के दौरान न सिर्फ सिंधी भाइयों एवं अन्य समाज के लोगों ने भी तेज बारिश में जिस उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया, उसके लिए हम हृदय से उनका विशेष धन्यवाद करते हैं।*

*आपका यह प्रेम और अपनापन सदैव याद रखा जाएगा।*

*साथ ही, वे नन्हे-नन्हे बच्चे जिन्होंने सुंदर स्वरूप धारण कर मूसलाधार बारिश में भी बिना किसी झिझक और थकान के पूरे उत्साह के साथ भाग लिया — उनका समर्पण सच में काबिले-तारीफ है। आप सभी प्यारे बच्चों को हमारा दिल से विशेष धन्यवाद और आशीर्वाद।*

*आप सभी की श्रद्धा और एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।*

*भगवान झूलेलाल जी से प्रार्थना है कि आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।*

*🙏 एक बार फिर सभी को हृदय से धन्यवाद एवं शुकराना 🙏*

*दिनेश कोडवानी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *