अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ 155% का भारी भरकम टैरिफ लगाने की धमकी दी है। सोमवार 20 अक्टूबर को ट्रंप ने कहा कि अगर शी जिनपिंग वॉशिंगटन के साथ डील पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो चीन को 155% तक के टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। इसने अमेरिका और चीन के बीच एक व्यापार युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ा दिया है। ट्रंप ने यह टिप्पणी वॉइट हाउस में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुई की।
ट्रंप ने कहा कि बीजिंग अमेरिका के प्रति सम्मानजनक रहा है, लेकिन उनका प्रशासन अनुचित व्यापार प्रथाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि चीन हमारा बहुत सम्मान करता रहा है। वे टैरिफ के रूप में हमें भारी मात्रा में पैसा दे रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, वे 55% दे रहे हैं। यह बहुत ज्यादा पैसा है।’ इसके साथ ही उन्होंने और टैरिफ लगाने की चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा, ‘चीन 55 प्रतिशत दे रहा है और अगर हम कोई डील नहीं करते हैं तो 1 नवम्बर से 155% देने की संभावना है।’
#donaldtrumph #china #whitehouse #latestnews #dailynews #todaynews #hindinews #newsdigg
