इटावा की ऐतिहासिक ग्रीष्मकालीन मनोरंजक प्रदर्शनी का शुभारंभ कल(शुक्रवार को)
शाम 7:00 बजे जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय अध्यक्ष प्रदर्शनी समिति के द्वारा किया जाएगा।
ग्रीष्मकालीन नुमाइश की तैयारियां हुई पूरी.आपको बता दें कि इस मनोरंजक प्रदर्शनी का आयोजन पिछले कई सालों से लगातार किया जा रहा है।2 जून से 2 जुलाई तक चलने वाली ग्रीष्मकालीन मनोरंजक प्रदर्शनी में बच्चों के लिए खास तौर पर सॉफ्टी,खेल,तमाशे,खिलौनों की दुकानें लगाई जा रहीं हैं।
ग्रीष्मकालीन मनोरंजक प्रदर्शनी में इस बार आसमानी झूला और नाव झूला सहित बच्चों के लिए छोटे-छोटे झूले भी लगाए गए हैं।
प्रदर्शनी की खास बात यह है कि बच्चों की स्कूल की छुट्टियों में ही इस ग्रीष्मकालीन मनोरंजक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है,जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे ग्रीष्मकालीन मनोरंजक प्रदर्शनी का आनंद उठाते हैं।
शाम होते ही इस ग्रीष्मकालीन मनोरंजक प्रदर्शनी में लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। प्रदर्शनी देखने के लिए आसपास जिलों के लोग भी बड़ी संख्या में आते हैं
और ग्रीष्मकालीन मनोरंजक प्रदर्शनी का आनंद उठाते हैं।
दुकानदारों ने बताया कि हम कई सालों से ग्रीष्मकालीन मनोरंजक प्रदर्शनी में अपनी दुकान लगाते आ रहे हैं।
*रिपोर्ट, अजय कुमार सिंह कुशवाहा*