डीएमएफ अंतर्गत जिले के 30 मजरे-टोले में विद्युतीकरण के कार्य स्वीकृत, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)03 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला खनिज प्रतिष्ठान के अध्यक्ष आशीष वशिष्ठ ने बताया है कि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद अंतर्गत म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड अनूपपुर से प्राप्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर 5 करोड़ 33 लाख 11 हजार 200 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विद्युत वितरण केन्द्र बेनीबारी अंतर्गत 7, राजेन्द्रग्राम अंतर्गत 4, बिजुरी अंतर्गत 4, अनूपपुर ग्रामीण अंतर्गत 10, चचाई अंतर्गत 3, जैतहरी अंतर्गत 2 कार्य मजरे/टोले के विद्युतीकरण के स्वीकृत किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *