झाँसी | सहालग के सीजन में डीजे का आतंक वृद्ध और हृदय रोगियों को भारी पड़ रहा है | कानफोड़ू आवाज उन्हें अस्पताल पहुंचा रही हैं | बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं| केवल कागजी दौड़े दौड़ाये जा रहे हैं |
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि रात 10:00 बजे के बाद डीजे ना बजाये जाए, लेकिन देर रात तक सड़कों पर उनकी तेज आवाज और धमक जारी है | शादी विवाह के दौरान उनके आसपास से गुजरने वाले राहगीर परेशान हो जाते हैं| बारात में भीड़भाड़ के कारण वह तेजी से निकल भी नहीं पाते| डीजे के आतंक से कान में सीटी बजाने की समस्या वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
डीजे की दहाड़, कान में गूंज रही सीटी
