झाँसी | सौर ऊर्जा की तरफ लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है| पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाना आसान हो गया है| इसमें सरकार सब्सिडी भी दे रही है | यही कारण है कि 2 साल में जिले को दिए गए लक्ष्य 4407 के सापेक्ष 7943 लोगों ने प्लांट लगता लिए हैं |
बिजली की बढ़ती मांग और महंगाई को देखते हुए सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है| इसके उत्पादन के लिए बड़े-बड़े प्लांट लगाए जा रहे हैं| इसके लिए फरवरी 2024 पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की गई थी| घरेलू उपभोक्ताओं को ऋण के साथ अनुदान की भी व्यवस्था की गई है|
वित्तीय वर्ष 2024 से 25 और 2025 से 26 में जिले में कुल 4407 सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है| इसके सापेक्ष 11480 लोगों ने आवेदन किया| इसमें कुल 7943 घरों पर सोलर पैनल स्थापित कर दिए गए हैं, जो लक्ष्य का 180% है |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
तय लक्ष्य से दोगुने लगे सौर ऊर्जा प्लांट
