झाँसी | रविवार सुबह रक्सा के सिसवाहा गांव के करौदी माता मंदिर के पास खेत पर जा रहे मुरलीधर विश्वकर्मा(50) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी| टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुरलीधर काफी दूर जा गिरा | हादसे में गहरी चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई | वही, कर भी मिट्टी के ढेर में फंस गई | आसपास के लोगों ने कार चालक को पड़कर कर पुलिस के हवाले कर दिया |
कोतवाली के उन्नाव गेट निवासी मुरलीधर करीब 25 वर्षों से अपनी ससुराल सेजवाहा गांव में बाबूजी की डेरा पर रहकर खेती किसानी करते थे| पर जिन्होंने बताया कि रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 9:00 बजे मुरलीधर पैदल ही अपने खेत की ओर जा रहे थे| जैसे ही वैसे सिजवाहा गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी|
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार करीब 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी| जोरदार टक्कर लगने से वह 50 फीट दूर जा गिरे |
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक, कार चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
तेज रफ्तार कार ने खेत पर जा रहे किसान को कुचला, मौत
