हैदराबाद: दक्षिण मध्य रेलवे के CPRO राकेश ने बताया, “नामपल्ली स्टेशन पर आने के दौरान S2, S3 और S6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। 6 यात्री घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें मामूली चोटें आई हैं… अन्य ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है, ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है… मामले की जांच की जा रही है।”
आपको बताते चलें, तेलंगाना: नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, जिससे पांच लोग घायल हो गए।घटना सुबह करीब 9:15 बजे की है। यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है जहां ट्रेनें समाप्त होती हैं। ट्रेन को समाप्ति से पहले रुकना चाहिए था, लेकिन ट्रेन आगे निकल गई। घटना में ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब 5 लोगों को मामूली चोटें आईं। उनका इलाज रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है: राकेश, CPRO, दक्षिण मध्य रेलवे।
गाजियाबाद: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “समाजवादी पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य की कहानी विक्रम बेताल जैसी है। अखिलेश यादव के ऊपर स्वामी प्रसाद मौर्य का भूत चढ़ गया है… वे स्वामी प्रसाद मौर्य से डरते हैं, वे जानते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के व्यक्ति है, उनके बयानों से उनकी पार्टी का बेड़ा गर्क होगा और वे जानते हैं कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य ऐसे ही बयान देते रहे तो उत्तर प्रदेश में भाजपा को आने से कोई नहीं रोक सकता फिर भी पता नहीं क्या मजबूरी है..”
