Jhansi.
जिला अधिकारी को सौंपा पत्र। पत्र में कहा गया कि पहूज बांध के माध्यम से दतिया गेट फ़िल्टर से पुराने शहर की बड़ी आबादी को पेय जल सप्लाई किया जाता है। काफी समय से गंदा पानी सप्लाई की विभाग से लोगों ने शिकायत की पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।
दतिया गेट फिल्टर से जिस मुख्य पाइप लाइन से शहर क्षेत्र में पेय जल सप्लाई की जाती हैं वो पाइप लाइन अनेक नालियों एवं नटवली नाले से होते हुए गुजरती हैं।
दतिया गेट फिल्टर से जो पानी सप्लाई हो रहा हैं वो पहले काफी गंदा आता है 15-20 मिनट के बाद धीरे धीरे साफ होने लगता हैं।
आपसे अनुरोध है कि पहुंज बांध के पानी एवं जहां से जहां से फिल्टर से पानी सप्लाई हो रही है वहां के पानी की पॉल्यूशन की जांच करवाई जाए साथ ही पाइप लाइन जो नालियों और नटवाली नाले से गुजर रही है उसकी भी गहन जांच करवाई जाए।
दतिया गेट बाहर फिल्टर से शहर क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही
