भोपाल 8 मई। लोकसभा चुनाव मैं भोपाल सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज राघोगढ़ में एक चुनावी सभा के दौरान नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी क्या काला धन वापस लाएं। केवल बाबा जी का ठुल्लू लाए । मोदी सबसे बड़े झूठे हैं उन्होंने चौकीदारों को बदनाम किया । वह 15 लाख का सूट पहन ने वाले चौकीदार हैं।
दिग्विजय सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम लेते हुए कहा कि मोदी ने बीजेपी संस्थापकों की दुर्गति की है । 23 मई के बाद मोदी प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहेंगे।
आपको बता दें कि भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह को मैदान में उतारा है। दिग्विजय सिंह के समर्थन में कंप्यूटर बाबा ने साधु संतों के साथ रोड शो भी किया।
छठवें चरण की यह वीवीआईपी सीट है, जिस पर लड़ाई रोचक होने वाली है.
