Headlines

दिनदहाड़े युवक ने लोहे के राड से एक छात्रा पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया

नई दिल्ली। साऊथ दिल्ली के मालवीय नगर में अरविंदों कालेज के पास आज दिनदहाड़े युवक ने लोहे के राड से एक छात्रा पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।* लोहे का राड मौके पर फेंककर हमलावर युवक हुआ फरार, युवती का शव सड़क पर पड़ा है। पुलिस अधिकारी मौके पर।

हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली। शुरुआती जांच के मुताबिक लग रहा है कि लड़की पर रॉड से हमला किया गया है। आगे की जांच जारी है: डीसीपी साउथ चंदन चौधरी

पूरा मामला मूल रूप से प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार का है। पीड़िता (22 साल) और आरोपी (28 साल) मौसेरा भाई-बहन हैं। लड़का बेरोज़गार था इसलिए मृतक के परिवार ने लड़के को शादी के लिए मना कर दिया था… इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया… लड़का मानसिक रूप से परेशान हो गया था… इसलिए उसने आज यह अपराध किया… वह एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और जानता था कि लड़की कहां कोचिंग ले रही है से। आरोपी की पहचान इरफान के रूप में हुई है…: DCP (दक्षिण) चंदन चौधरी

बताते चलें कि बीती रात दिल्ली के डाबरी में रेनू गोयल नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, हत्यारे आशीष ने भी मौके से भागकर अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 24 घंटे में 2 महिलाओं की हत्या से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

लखीमपुर: एसपी ऑफिस में ग्रामीण ने की आत्मदाह की कोशिश। मुकदमा दर्ज न होने से परेशान ग्रामीण ने आत्मदाह का किया प्रयास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *