झाँसी। आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में होने वाली भगवान राम लला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्त आदरणीय हेमंत परिहार जी (जिलाध्यक्ष भाजपा झांसी महानगर) के पावन संकल्प के साथ पूर्व संध्या पर ‘‘रामोत्सव’’ का आयोजन रविवार, दिनांक 21 जनवरी 2024 को सायंकाल 6 बजे से मुक्ता काषी मंच, झाँसी पर माo बेबीरानी मौर्य जी कैबिनेट मं. उ0प्र0 शासन एवं
माo प्रकाश पाल जी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होने जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लेने मुक्ताकाषी मंच का दौरा करते हुये श्री हेमंत परिहार जी (जिलाध्यक्ष भाजपा झांसी महानगर) ने कार्यक्रम प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि इस ऐतिहासिक क्षण के हम सभी साक्षी बनेंगे भजन संध्या के साथ साथ कार्यसेवकों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया है जिन्होंने देश में राममंदिर के लिए संघर्ष किया एवं कुछ को गंभीर चोटें आई एवं परिवार में कुछ लोग शहीद भी हुए। आज उनकी मेहनत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री योगी जी के सफल मार्गदर्शन में भव्यता के साथ राम लला की स्थापन श्री राम मंदिर अयोध्या में हो रही है इतनी सर्दी में जिस तरह से पूरे देश में जश्न का माहौल है झांसी में भी सर्दी को लेकर पूरी चाकचौबन्द व्यवस्था ध्यान में रखते हुये व्यवस्था की जायेगी।
और झांसी की समस्त जनता से सपरिवार भजन संध्या में आकर एक दीप जलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दुष्यंत चतुर्वेदी, आशीष उपाध्यय, अखिलेश गुप्ता, करूणेश बाजपई, निशांत शुक्ला, अमित श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, हेमंत खंताल, राजकुमार राजपूत, सोनू ठाकुर, उज्जवल सिंह, सुरेश मनकानी, सलिल तिवारी, अनिल सेन , ब्रजेंद्र राजपूत, दिगंत चतुर्वेदी, शिवम नायक रामनगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
दिनांक 21 जनवरी 2024 को सायंकाल 6 बजे से मुक्ता काषी मंच, रामोत्सव’’ का आयोजन रिपोर्ट: अनिल मौर्य
