*1.* दिल्ली की 4 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी: रोहणी, पटियाला हाउस, तीस हजारी, साकेत कोर्ट में जांच जारी; 2 CRPF स्कूलों को भी आया कॉल।
*2.* बिहार में करारी हार के बाद सामने आए जनसुराज के संस्थापक PK, अब राजनीति छोड़ने की नई मियाद और शर्त बताई; मौन व्रत का एलान भी।
*3.* SIR के बीच BLO’s को नए दिशानिर्देश, गणना प्रपत्र पर फोटो स्पष्ट न होने पर मतदाताओं के घर जाकर ऐप के ज़रिए खींचनी होगी तस्वीर; ECI की विशेष टीम पहुंची कोलकाता*श।
*4.* उत्तर 24 परगना के अगरपारा महाजाति नगर में फ़्लैट का दरवाज़ा तोड़कर बुज़ुर्ग व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, SIR के मद्देनजर फॉर्म लेने पहुंचा था BLO, आ रही थी दुर्गन्ध।
*5.* रिक्तियों को बढ़ाने की मांग को लेकर SSC उम्मीदवार सड़कों पर, योग्य अभ्यर्थियों का विकास भवन अभियान, साल्टलेक के सभी मेट्रो स्टेशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन।
*6.*’ममता के आदेश पर ही छोड़ेंगे पद’ एगरा नगरपालिका चेयरमैन ने पूर्व मेदिनीपुर TMC जिला नेतृत्व के आदेश की अवहेलना की।
*7.* EC ने ट्रांसजेंडर वोटरों को मतदाता पहचान पत्र सत्यापन में अपनी गुरु-माता का नाम इस्तेमाल करने की दी अनुमति; जेल विभाग का कैदियों के लिए फॉर्म भरने हेतु विशेष दिशानिर्देश।
*8.* नहीं कम हो रही अनिल अंबानी की मुश्किलें, अब Rcom मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिला नोटिस*श।
*9.* बिहार में सरकार गठन पर मंथन: दिल्ली में अमित शाह से मिले संजय झा, पटना में नीतीश से मांझी की मुलाकात।
*10.*’बुजुर्गों की अनदेखी की गई तो सभ्यता में भूचाल आ जाएगा’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने दी बड़ी चेतावनी।
*11.* दिल्ली ब्लास्ट: आरोपी डॉक्टरों ने पूछताछ में किए बड़े खुलासे, सिग्नल App का इस्तेमाल, i-20 कार की खरीद समेत कई राज उगले; ऐन मौके पर सुसाइड बॉम्बर बनने से इनकार कर गया जसीर वानी।
*12.* मुंबई में CNG संकट से मचा हाहाकार! ऑटो-टैक्सी का किराया आसमान पर, सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइनें।
*13.* बिहार: पटना में सभी 243 विधायकों के लिए बंगले तैयार, सामने आई अंदर की तस्वीरें, सभी में 6 टॉयलेट और 4 कमरे, फर्नीचर भी शामिल, परिसर में MLA हॉस्टल, कैंटीन, कम्युनिटी सेंटर की भी व्यवस्था।
*14.* बेंगलुरु एयपोर्ट पर चाकू लेकर दौड़ा युवक:टैक्सी ड्राइवर पर हमला करने की कोशिश की; CISF जवानों ने गिराकर चाकू छीना।
*14.* UP: शाहजहांपुर में शादी समारोह में फट गई कॉफी मशीन, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल।
*15.* बांग्लादेश में सेंसरशिप: यूनुस की अंतरिम सरकार का मीडिया को निर्देश, शेख हसीना के बयानों को न प्रकाशित करें।
*===========================*
