नई दिल्ली 13 जनवरीः दिल्ली मे 15 साल की एक दिव्यांग लड़की से 6 लड़को ने गैंगरेप किया। यह घटना 8 जनवरी की है, लेकिन पुलिस को सूचना शुक्रवार को मिली। पुलिस ने सभी आरोपी पकड़ लिये है। एक आरोपी ने नाबालिग होने का दावा किया है।
न्यूज एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि मामला 8 जनवरी का है, लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार को हुआ। दरअसल, लड़की मानसिक रूप से बीमार है। उसका लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में मेंटल स्ट्रेस का इलाज चल रहा है। घटना वाले दिन उसने इसके बारे में घर पर किसी को नहीं बताया। बाद में जब उसे हॉस्पिटल में रुटीन ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया तो उसने डॉक्टर से घटना का खुलासा किया। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
– पुलिस ने इस मामले में पहले मुख्य आरोपी और उसकी निशानदेही पर बाकी पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पार्क के गार्ड रूम में किया गैंगरेप
पुलिस के मुताबिक, विक्टिम ने बताया कि वह घर के सामने टहल रही थी, तभी एक लड़का उसे खाने की चीज देने की बात कह कर करीब के ही पार्क के एक कमरे में ले गया। वहां उसके पांच दोस्त और पहुंचे, फिर उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।