दिल्ली में इमारत में ब्लास्ट से 6 लोगों की मौत,, बचाव कार्य जारी, रिपोर्ट- नैना

नई दिल्ली 3 जनवरी मोती नगर के पास सुदर्शन पार्क में आज रात एक बड़ा हादसा हो गया डी ब्लॉक में एक घर के अंदर कंप्रेशर फट गया। छत ढहने से छह मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

पुलिस ने बताया कि यह पंखा बनाने की फैक्ट्री है। अभी तक राहत कार्य में इमारत से सात लोगों को निकाला गया है राहत और बचाव का काम अभी भी जारी है।

बताया जाता है कि फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था ।हालांकि पुलिस पहले कंप्रेसर में धमाका कह रही थी । इसके बाद इमारत की छत नीचे आ आ गई । छत के गिरने से यहां काम कर रहे मजदूर और दूसरे कर्मचारी दब गए ।

आसपास के लोगों ने जब धमाके की आवाज सुनी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी । लोगों ने बताया कि पहले जोरदार धमाका हुआ और फिर आवाज के साथ इमारत के नीचे आ गई। चारों ओर धूल का गुबार छा गया।

गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *