दीपावली पर सजा बाजार…. रंग रोगन से दुकानों की बड़ी रौनक

झाँसी | दीपावली अब बस 7 दिन दूर है| घरों और प्रतिष्ठानों की साज-सज्जा अपने चरम पर है | लोग अपने मकानों, दुकानों और दफ्तरों को चमकाने के लिए रंगाइ- पुताई और मरम्मत का कार्य करवा रहे हैं | ऐसे में बाजारों में चुना, पेंट, नील और ब्रश जैसी सामग्रियों की मांग बढ़ गई है|
दीपावली पर घरों और प्रतिष्ठानों के साज-सज्जा की परंपरा है| ऐसे में इन दोनों घरों और दुकानों को लोग सवारने में लगे हुए हैं| गली मोहल्लों से लेकर बाजारों में इस समय रंग-रोगन की महक फैली हुई है| दीपो के पर्व से पहले हर घर को नया रूप देने की हसरत में लोग किसी भी कीमत पर काम करवा रहे हैं|
इन दोनों मजदूर मिलना मुश्किल हो गया है| ग्रामीण इलाकों में भी केमोबेस यही स्थिति है| गांव के कच्चे मकान पर महिलाएं मिट्टी से रंगाई कर रही हैं और दीवारों पर पारंपरिक आकृतियां व मंडारे ऊकेर रही है| इस तरह शहर से लेकर देहात तक दीपावली की तैयारी में रंग और रौनक खुल चुकी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *