झाँसी | सिविल लाइंस में चंदा होटल के पीछे रहने वाली कनिका जैन ने दहेज के नाम पर 30 लख रुपए न देने पर मारपीट करके गर्भपात करने के आरोप में देवरा, पति, सास ससुर पर नवाब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है |
कनिका ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 4 जून 2023 को मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी शौर्यदीप अग्रवाल से हुई थी | शादी के दौरान 70 लाख खर्च किए गए| महंगी होटल से शादी हुई| तिलक में सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषण पर पक्ष को दिए गए | वर एवं वधु को भी महंगे कपड़े दिए गए| बारातियों को विदाई में 2.50 लाख रुपए दिए गए | विवाह के कुछ महीनो बाद से ससुराल में अधिक दहेज के तौर पर 30 लख रुपए की मांग की जाने लगी| पैसा ना देने पर उसके साथ ससुराल में मारपीट की जाती थी| उसके गर्भवती होने के बाद 19 जनवरी को पति समेत ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की |
देवरा आयुष ने जानबूझकर उसके पेट में लात मारी, जिससे उसका गर्भपात हो गया| ससुराल के लोग उसे झांसी स्टेशन पर छोड़ गए | कनिका के तहरीर पर शनिवार को नवाबाद पुलिस ने पति सुरदीप अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अंजना एवं तेवर आयुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
देवर ने लात मार कर भाभी का गिराया गर्भ
