दो पत्नी से परेशान सददाम ने छुटकारा के लिये कैसी चाल चली?

नई दिल्ली 11 अगस्तः वो घर और बाहर वाली से परेशान नहीं था। उसके पास घर मे ही दो बीबी है, लेकिन दोनो  के झगड़े ने उसकी जिन्दगी नरक बना दी थी। इससे छुटकारा पाने के लिये सददाम नामक व्यक्ति ने जो चाल चली कि वो खुद ही उसमे फंस गया।

पुलिस ने बताया कि पानीपत निवासी सद्दाम हुसैन (29) राज मिस्त्री है। कमला मार्केट थाना प्रभारी सुनील कुमार को सूचना मिली कि एक शख्स जीबी रोड पर महिला को बेचने का प्रयास कर रहा है।

इसके बाद पुलिस ने अपने अंदाज मंे उसके पकड़ने का फैसला किया। पुलिस ने इस व्यक्ति का मोबाइल नंबर लेकर उससे ग्राहक बनकर बात की। सिपाही अनुज ने आरोपी से महिला का सौदा एक लाख 20 हजार रुपये में तय किया और दस हजार एडवांस दे दिए।

सिपाही ने उसे महिला को लेकर शिवाजी पार्क के पास मिलने बुलाया। बाकी का रकम वहीं देने की बात कही। बृहस्पतिवार को आरोपी शिवाजी पार्क पहुंचा। उसके साथ महिला नहीं थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सद्दाम हुसैन ने पूछताछ में बताया कि उसकी दो पत्नियां हैं। दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था। इसकी वजह से वह काफी परेशान था। उसने अपनी छोटी पत्नी को जीबी रोड स्थित कोठा पर बेचने की साजिश रची और उसे लेकर पानीपत से दिल्ली आ गया।

उसने बताया कि बेचने में नाकाम होने पर उसने पत्नी की हत्या की साजिश बना रखी थी। आरोपी ने खुद को पुलिस की नजर से बचाने के लिए दो शर्ट पहन रखी थीं। इसका मकसद था कि पत्नी की हत्या करने के समय उसकी शर्ट पर खून लग जाता तो वह शर्ट को वहीं फेंककर चला जाता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *