दोस्त को बेटी से रेप का आरोपी डिप्टी डायरेक्टर सस्पेंड, पुलिस ने किया गिरफतार

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी पर बुराड़ी स्थित अपने घर पर अपने दोस्त की 17 वर्षीय बेटी ( 12वीं छात्रा )के साथ कई महीनों तक बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसकी पत्नी ने उसका गर्भपात कराया। पुलिस ने कहा कि लड़की के पिता के निधन के बाद, आरोपी उसे देखभाल और सहायता के लिए अपने घर ले गया था। दिल्ली सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक है। उन्होंने कहा, “एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कानून / पुलिस को अपना काम करना चाहिए।

पुलिस ने इस मामले में डिप्टी डायरेक्टर की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी डिप्टी कमिश्नर को गिरफ्तार कर लिया है।

New Delhi.सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि मणिपुर हिंसा मामले में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गीता मित्तल की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा तीन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई हैं। कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से रिपोर्ट देखने को कहा और मामले में उनकी सहायता करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *