धमाके से दहली दिल्ली, लाल किला के नजदीक चलती कार में लाल बत्ती पर विस्फोट

न्यू दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली सोमवारशाम भीषण धमाके से दहल उठी | लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में, कार में हुई जोरदार धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए| धमाके से कई गाड़ियों में आग लग गई | प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है | धमाका इतना शक्तिशाली था कि चपेट में आए लोगों के शरीर के हिस्से काफी दूर तक जाकर गिरे| आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए | धमाके की आवाज ढाई किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनी गई|
गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर i20 गाड़ी में धमाका हुआ| पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया, धमाका धीमी गति से चल रही कार में शाम करीब 6:52 बजे हुआ | शुरुआती जांच के अनुसार, कार में तीन लोग भी थे| पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है | एनएसजी,एनआईऐ, एफएसएल, दिल्ली पुलिस, खुफिया ब्यूरो की टीम जांच में जुटी है | पुलिस ने इलाके ही घेराबंदी कर दी है| तमकाल की 10 गाड़ियों ने शाम 7:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया | दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, आग में 6 कारे, दो ई रिक्शा एवं एक ऑटो रिक्शा जलकर खाक हो गए | खेलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *