*नगर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल करेगा मंथन, विभिन्न विभागों के साथ करेगा गोष्टी एवं करेगा सहयोग*
झांसी आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई !
बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी के माध्यम से एक रोड मेप अधिकारियों के समस्त रखेगा, जिसे लागू करने पर झांसी की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो सकेगा, इस मंथन गोष्ठी में सदर विधायक श्री रवि शर्मा, झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बी.बी. जी.टी.एस. मूर्ति, नगर आयुक्त नगर निगम आकांक्षा राणा एवं एस पी सिटी प्रीति सिंह उपस्थित रहेंगी , यह मंथन गोष्टी मंगलवार 24 फरवरी 2026 को शाम 5:00 बजे “आरंभ बैंक्विट” हॉल ग्वालियर रोड फ्लाई ओवर के नीचे शुभ आशीर्वाद एवं विवाह घर के पास आयोजित की जाएगी !
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बाजार में हो रहे अतिक्रमण पर भी व्यापार मंडल के पदाधिकारी बाजारों में भ्रमण कर अतिक्रमण को हटाने के लिए व्यापारियों से अपील करेंगे एवं अतिक्रमण न हटने पर अतिक्रमण कारियों पर करवाई भी कराएंगे !
बैठक में कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी, दिलीप अग्रवाल, अरुण गुप्ता संजय सराफ, सुनील नैनवानी, अर्जुनसिंह, प्रभु दयाल साहू, सीए गौरव गुप्ता, अभिषेक सोनकिया, संजय गुप्ता, आदित्य ब्रह्मचारी, रिंकू राय, धीरज राजपूत, शांतनु घोष, चौधरी नफीस, कृष्णा राय, सोनू परवानी, राजकुमार बसरानी, मनीष रावत, अजय चड्ढा, अतुल जैन, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे बैठक का संचालन विवेक बाजपेई ने एवं आभार पंकज शुक्ला ने व्यक्त किया
धन्यवाद
भवदीय
संजय पटवारी
