झांसी। नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी नागरिक सुरक्षा झांसी श्री वरुण कुमार पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में जनपद के प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों एवं एन०जी०ओ० के पदाधिकारियो के साथ “झांसी क्लब” में बैठक आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि का स्वागत चीफ वार्डन आनन्द कुमार सक्सेना, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सुनील कुमार सिंह एवं डिप्टी चीफ वार्डन शील कोपरा द्वारा किया गया। उक्त बैठक में लगभग 50 समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि झांसी नगर और कैसे साफ सुथरा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुचाने में एन.जी.ओ., एवं संस्थाओं का प्रभावी तरीके से उपयोग किया जा सकता है । कार्यक्रम का संचालन डिवीज़नल वार्डन भूपेंद्र खत्री एवं तथा चीफ वार्डन आनन्द सक्सेना द्वारा आभार व्यक्त किया गया*।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी नागरिक सुरक्षा झांसी श्री वरुण कुमार पांडेय झांसी क्लब में समाजसेवी की बैठक आयोजित की गई: रिपोर्ट :अनिल मौर्य
