झांसी कल्चरल सोसायटी के सभी सम्मानित सदस्यों को सहर्ष सूचित कर रहा हूं कि हमारी गीत संगीत की सुरम्य संध्या का आयोजन दिनांक 18 नवंबर को अरवन लीफ, ओम रेजिडेंसी, जीवन शाह, झाँसी पर होना निश्चित हुआ है | हमारे सारे प्रिय गायकों से विनम्र निवेदन है कि आप सभी अपने-अपने गीतों की ऑडियो रिकॉर्डिंग हमारे मोबाइल नंबर 7905171590 पर भेज दीजिए , जिन महानुभावों ने इसके पूर्व अपने गीतों की रिकॉर्डिंग हमें भेज दी है और उसमें कोई परिवर्तन करना नहीं चाहते हैं, उनका वही गीत अंतिम गीत मान लिया जाएगा,आपको बस पुनः एक बार कन्फर्म करना है | आप सभी सम्मानित गायकों व श्रोताओं से आग्रह है कि पूरे उत्साह के साथ इस मनोरम गीत संगीत के कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करके मधुर गीतों की शाम को भव्य व गौरवशाली बनाऐं
संगीत की सुरम्य संध्या का आयोजन 18 नवंबर को अरवन लीफ, ओम रेजिडेंसी, जीवन शाह, झाँसीमें
