नशे में धुत्त डम्पर चालक ने 5 किमी तक वाहनों को रोंदा, 19 की गई जान

जयपुर | दिल दहलाने वाले हादसे में नशे में धुत्त डंपर चालक ने सोमवार को यहां करीब 5 किलोमीटर तक कहर बरपाकर 19 लोगों की जान ले ली| कार सवार से बहस के बाद भड़के डंपर चालक ने बेतहाशा वाहन दोड़ाया और एक के बाद एक 17 वाहनों को रौदता चला गया | इसमें 12 लोग घायल हुए हैं,जिनमें 6 की हालत गंभीर है|
हरमाड़ा स्थित लोहा मंडी में यह वारदात इतनी भयावह थी की डंपर की चपेट में आए लोगों के कई टुकड़े हो गए|
पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 1:00 डंपर रोड नंबर 14 से हाईवे पर चढ़ने जा रहा था| तभी पेट्रोल पंप के पास डंपर चालक की एक कार सवार से बहस हो गई| उसके बाद उसने डंपर को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया | रास्ते में जो भी कार, बाइक या बाहन आया, उसे कुचलता चला गया | आखिर में एक ट्रक से टकराकर डम्पर रुकने पर लोगों ने चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया|
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव प्रचार ने बताया की विराटनगर निवासी आरोपी डंपर चालक कल्याण मीणा भी घायल है| उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *