बेगलुरू 30अप्रैलः लोकसभा चुनाव से पहले कनार्टका चुनाव फतह करने को बेकरार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिये कनार्टका नाक की लड़ाई की तरह हो गया है। चुनाव प्रबंधन के चाणक्य कहे जाने वाले शाह ने नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत एक सीट पर 4-4 प्रभारी नियुक्त किये जाएंगे।
बताया जा रहा है कि शाह की रणनीति मे उनक प्रभारियो को शामिल किया जाएगा, जिन्हे जमीनी हकीकत की अच्छी जानकारी हो। जो पार्टी और बूथ प्रबंधन का जिम्मा बेहतर तरीके से निभा सके।
कनार्टका की सभी 224 सीट के लिये प्रभारयो की नियुक्ति एक दो दिन मे कर दी जाएगी। शाह किसी भी तरह से कनार्टका मे भगवा लहराना चाहते हैं। इस चुनाव को भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल मान कर चल रही है।
ये प्रभारी रोजाना बूथ कार्यकर्ताओं से पार्टी उम्मीदवार की रिपोर्ट हासिल कर रहे हैं. इतना ही नहीं ये प्रभारी उम्मीदवार के चुनावी कार्यक्रम से लेकर पार्टी के बड़े नेताओं की रैलियों में उन्हें पहुंचाने और फिर उसका फीडबैक लेने का भी काम कर रहे हैं. पार्टी की कोशिश अपने मतदाताओं को हर हाल में मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की है.
ये प्रभारी प्रतिदिन पन्ना प्रमुख के संपर्क में हैं. 10 दिन पहले करीब 600 नेताओं को सीट के अलग-अलग हिस्सों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राज्य की कई सीटों पर बहुत कम अंतर से हार-जीत होगी इसलिए ऐसी सीटों पर जिस दल के कार्यकर्ता ज्यादा सक्रिय रहेंगे वो पार्टी फायदे की स्थिति में रहेगी.
बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है. सर्वे के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. सीटों और वोट प्रतिशत में मामूली अंतर है.
