निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

झाँसी | (गुरसराय)
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (मण्डलीय) महिला व्यापार मण्डल के तत्वावधान में तथा यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से विकास खण्ड कार्यालय, गुरसराय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में ई.सी.जी., ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जाँच की गई। साथ ही जनरल फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दंत चिकित्सक द्वारा रोगियों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया एंव दवाईयां निःशुल्क वितरण की गई है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक एवं मण्डलीय चेयरमैन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल अशोक जैन एंव रप्रदेश चेयरमैन महेन्द्र मयूर जैन, प्रदेश शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री एवं मण्डलीय अध्यक्ष डॉ. ऊषा सचान ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और सामाजिक दायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ‘जीतू’, मण्डलीय अध्यक्ष अभिनाश द्विवेदी ‘बब्बल महाराज’, मण्डलीय महामंत्री अनिल अंचल जैन, जिला चेयरमैन नरेश गुप्ता ‘राजू रक्सा’ की उपस्थिति रही।
शिविर के दौरान कोषाध्यक्ष श्रीमती संजू,श्रीमती किरन लाल, मीनू सोनी, कुसुम साहू,सकून घोष, विनीता मिश्रा, सुमन सिंह, प्रीति मिश्रा, अंचल जैन आदि शिविर में उपस्थित रहे ।
शिविर के अंत में आयोजकों द्वारा यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम एवं सभी आगंतुकों का मण्डलीय अध्यक्ष डा•ऊषा सचान ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।

……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *