Headlines

निर्वाचन से बनेगा पाल समाज जिलाध्यक्ष: रिपोर्ट: अनिल मौर्य

झांसी । अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा की बैठक पाल मानस भवन तोपखाना सदर बाजार झांसी में संपन्न हुई । निर्वाचन 2023 को ऐतिहासिक रूप से सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिले के दूर दराज से महासभा के पदाधिकारी उपस्थित हुए । जिले की नगरपालिकाओ सहित सभी समन्वयकों की नियुक्ति पर विचार किया गया एवं समाज के अनुभवी रणनीतिकार समाजसेवियों के समक्ष विचार रखे गए । जिले के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर मतदान किया जाना है जिस हेतु मतदान प्रक्रिया व निर्वाचन सहसंयोजकों समन्वयको व चुनाव अधिकारियों के उत्तरदायित्व पर चर्चा की गई. उपस्थित सदस्य व पदाधिकारियों से सहमति पर पांच सदस्य निगरानी समिति में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश पाल डिंपल पूर्व पार्षद, संजय पाल पूर्व जिला अध्यक्ष , बहादुर पाल प्रधान परीछा, प्रेमचंद पाल शिक्षक पर्वत पाल बंगरा बंगरी को रखा गया है. तीनों पदों पर आवेदन हेतु सर्व सम्मति से जिला निर्वाचन प्रभारी डॉक्टर एच के राजपाल द्वारा आवेदन तिथियां 15 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 घोषित की गई है। सभी ब्लॉकों व महानगर के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिकों ने समाज के संगठन व विकास के संबंध में विचार रखें। इस मौके पर ओम प्रकाश पाल परीक्षा, राकेश पाल गुरसराय, तेज सिंह पाल पूर्व प्रधान, राजेश पाल घिसौली ,राकेश पाल नवादा, एडवोकेट संतोष पाल, राहुल पाल सिमरावरी, कुलदीप धनगर, देवेंद्र पाल सिजारा, डॉक्टर बी एन पाल आसता, रामपाल किसान नेता बचैरा, प्रेमचंद पाल मोंठ, उमेश पाल, राजेंद्र पाल, डॉ दीपक पाल, शिवकुमार हरिराम राजपाली, रजत पाल, कुंदन पाल ,लोकेंद्र पाल इमलिया , जुगलपाल पाल, कमलेश पाल , गुलाब सिंह पाल समथर कैलाश पाल बुराड़ी खुर्द रामपाल बघेरा, मऊरानीपुर, डॉक्टर देवेश पाल, जाहर सिंह पाल पूरेनिया, जीतू पाल पाल कॉलोनी, एडवोकेट दीपक पाल कॉलोनी, शिव कुमार पाल बगरा मऊरानीपुर रजत पाल सिमरावारी, राज कुमार पाल स्टेशन मास्टर झांसी, राम रतन राजपाल शिक्षक मोठ, जितेन्द्र पाल जैक्सन, तेजपाल बडौरा, अमर सिंह पाल शिक्षक झांसी, बंटी पाल बंगरा, हीरालाल पाल सेदरी, कुंदन पाल, डॉ बलबीर पाल इटोरा, हरीश पाल, शिवम पाल बंगरा, ब्रजकिशोर पाल बीरा, नेपाल सिंह शिक्षक, हरीश, उमेश पाल, राजेन्द्र पाल, आदि सैकड़ों समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस बीच एशियन मार्शल आर्ट चैंपियन जीतेन्द्र पाल बी एच ई एल का सम्मान किया गया।
सभा का संचालन एडवोकेट भरत सिंह पाल रेवन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *