Headlines

निशुल्क चिकित्सा शिविर के आखिरी दिन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें- डॉ० संदीप

दो दिनों में श्रंगी चिकित्सा पद्धति द्वारा 300 से अधिक मरीज हुए लाभान्वित

संघर्ष सेवा समिति द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में आज 200 से अधिक मरीज हुए लाभान्वित

झाँसी। संघर्ष सेवा समिति द्वारा आयोजित आयुर्वेद की चिकित्सा पद्धति श्रृंगी चिकित्सा द्वारा उपचार शिविर के दूसरे दिन लगभग 200 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया सर्वाइकल, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द के मरीज जो चलने फिरने में असक्षम थे दौड़ लगाते हुए दिखाई दिये। संघर्ष सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर में अब तक 300 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। आज झाँसी सदर विधायक रवि शर्मा स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे जहां चिकित्सक राजकुमार टोनी द्वारा उनका उपचार किया गया। उपचार के बाद सदर विधायक ने कहा आयुर्वेदिक सभी प्रकार के उपचारों में सर्वश्रेष्ठ है आज की आपाधापी भरे समय में लोग स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकाल पाते जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमें समय निकालकर प्रतिदिन थोड़ा व्यायाम करना चाहिए जिससे शारीरिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। शिविर में उपचार हेतु डॉ राजकुमार टोनी और उनकी कुशल चिकित्सकों की तीन सदस्य टीम झाँसी आई हुई है जो जनपद की जनता का उपचार कर रही है। इस अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजक डॉ० संदीप सरावगी ने कहा संघर्ष सेवा समिति विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रही है इस शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जनता को आयुर्वेद के प्रति जागृत करना है विदेशी इलाजों से मरीज को तत्काल आराम तो मिल जाता है लेकिन स्वास्थ्य लाभ पूर्ण कालिक नहीं होता भविष्य में फिर से समस्याएं उभर कर आ जाती है लेकिन आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जो बीमारियों का स्थाई उपचार करती है। मेरा जनपद की समस्त जनता से अनुरोध है शिविर के आखिरी दिन रविवार को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति से बसंत गुप्ता, सुशांत गेड़ा, राकेश अहिरवार, संदीप नामदेव, अनिल वर्मा, पूजा रायकवार, नीतू सिंह माहौर, कौशर जहां, मोना रायकवार, उर्वशी अवस्थी, अनुज प्रताप सिंह, साकेत गुप्ता, लखन लाल सक्सेना, संजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

यूपी के बरेली में शनिवार रात एक कार में आग लग जाने से आठ लोगों की जल कर मौत हो गई*

मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. हादसा बरेली में नैनीताल हाईवे पर हुआ. बरेली के एसएसपी सुशील चंद्रभान धुले के मुताबिक़ हाईवे पर जा रही कार ट्रक से टकरा और इसके बाद इसमें आग लग गई.

कार सेंट्रली लॉक्ड थी. इस वजह से इसमें बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाए. सोशल मीडिया में दिख रहे फुटेज में कार आग में लिपटी में दिख रही है, जबकि ट्रक उसके सामने खड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *