नीतीश क्यों बोले हम शर्मिंदा हैं, पापी नहीं बचेंगे

नई दिल्ली 3 अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर कांड को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है  उन्होंने कहा कि इस कांड को लेकर हम शर्मिंदा हैं और पापी बचेंगे नहीं ।

एक कार्यक्रम में नीतीश ने कहा कि हमारे समाज में पता नहीं कैसे लोग हैं । हमें अपने सिस्टम को बहुत मजबूत बनाना होगा।  उन्होंने कहा कि हमारे राज में कानून का ही राज चलेगा।

नीतीश ने कहा कि हम चाहते हैं कि सीबीआई जांच को हाईकोर्ट मॉनीटर करे. इस मामले में कोई दोषी नहीं छूटेगा.

मुजफ्फरपुर में संचालित बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ बलात्कार का मामला उजागर होने के बाद ही ब्रजेश ठाकुर अपने 9 अन्य साथियों समेत गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल जेल में बंद है. बलात्कार का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने बालिका गृह को पूरी तरीके से सील कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *