Headlines

नेशनल पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में सात कन्याओं का निःशुल्क विवाह महायज्ञ सम्पन्न, डॉ. संदीप सरावगी रहे उपस्थित 

नेशनल पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में सात कन्याओं का निःशुल्क विवाह महायज्ञ सम्पन्न, डॉ. संदीप सरावगी रहे उपस्थित 

बबीना (झांसी)। नेशनल पत्रकार एसोसिएशन बबीना इकाई के तत्वाधान में नगर में सात कन्याओं का निःशुल्क विवाह महायज्ञ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही वर-वधु पक्ष के परिजनों एवं नगरवासियों का आगमन प्रारंभ हो गया था, जिससे विवाह स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
स्थानीय विवाह घर में छह हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया, वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह धार्मिक परंपरा के अनुसार काजी द्वारा संपन्न कराया गया। चुंगी नंबर एक बुध बाजार से दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर डीजे एवं ढोल-नगाड़ों की धुन पर बारात लेकर निकले। बारातियों ने नाचते-झूमते हुए नगर भ्रमण किया। विभिन्न स्थानों पर संतोष साहू, महेंद्र रायकवार, विनोद कुशवाहा, सोनू साहू, ललुआ खान, सौरभ साहू एवं बंटी साहू सहित अन्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। आतिशबाजी से वातावरण उत्सवमय हो उठा।
विवाह स्थल पहुंचने पर टीका एवं द्वारचार की रस्मों के बाद पूरे रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुए। विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। इसके उपरांत वर-वधु पक्ष को आवश्यक गृहस्थी सामग्री, उपहार एवं वस्त्र भेंट किए गए तथा सभी को भोजन ग्रहण कराया गया। आयोजन समिति द्वारा सभी जोड़ों को सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह पारीछा,एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, कुं. मृगेंद्र सिंह, समाजसेवी संदीप सरावगी द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम समाज में एकता, सहयोग एवं सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इसे पुनीत एवं प्रेरणादायी कार्य बताया। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेविका राशि साहू, सुखवीर यादव, रितेंद्र टंडन (ठेकेदार), भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखा साहू, टोल प्लाजा प्रबंधक अभिषेक सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी थाना प्रभारी विनय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस बल ने बखूबी निभाई। बारात मार्ग से लेकर विवाह स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। समारोह के अंत में अतिथियों, समाजसेवियों एवं पत्रकार साथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नगर अध्यक्ष शैलेश सोनू शिवहरे ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही इस प्रकार के जनकल्याणकारी आयोजन संभव हो पाते हैं। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार जाहिद मंसूरी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर जैन,राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन, बुंदेलखंड प्रभारी दीपक सिंह, राजस्थान प्रभारी दीपक अहिरवार,झांसी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह गौर, प्रमोद सिंह झांकरी, राजेश बिलाटिया, मनोज ओझा, बिहारी साहू, अमित सोनी, वन माली, राजकुमार दीक्षित, अशोक सेन, आशीष उपाध्याय, ब्रजकिशोर बिलगईंया, गोविंद प्रतीक, दीपक जैन, गोविंद त्रिपाठी, अवधेश शर्मा उर्फ लला महाराज, सुनील शर्मा, सीताराम, राजेंद्र सिंह बुंदेला तहसील अध्यक्ष गरौठा, अरविंद सिंह परिहार, रिंकू यादव नगर अध्यक्ष गरौठा ,राजकुमार तिवारी, महेंद्र रैकवार, बिनय कुमार शर्मा धीरू, जिला महामंत्री हेमंत साहू ‘पोपो’, कुलदीप राय, मनीष यादव ‘रिंकू’, बृजेश यादव, रामनरेश ‘गोलू’ यादव, शेख मुख्तार, भोलू कुरैशी, अमित सेन, नासिर हुसैन, फैजान कुरैशी, विवेक विलगैया, विजय वर्मा, रानू जैन, मोहित साहू, नीरज साहू, सोनू साहू, शौर्य शिवहरे, अमित परिहार, संजय घिसौली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *