Headlines

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों की गुंडई

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों की गुंडई, युवती के साथ कार में बैठे युवक को जमकर पीटा, लग्ज़री कार में बैठे युवक को मारते-मारते निकाला बाहर, बीच सड़क पर लात-घूंसों से की पिटाई,दिनदहाड़े पीटने का वीडियो हुआ वायरल,सेक्टर-126 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 5 की घटना.

हिमाचल प्रदेश: मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, “लूट-पाट के अलावा कांग्रेस यहां कर ही क्या रही है। ये मुझसे सवाल पूछते थे, मैं तो अब जाकर राजनीति में आई हूं… आपने(कांग्रेस) कहा था कि बहनों और माताओं को 1500 रुपये देंगे, 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे, कहां गया वो रोजगार?… वे क्यों ऐसे झूठे वादे करके लोगों को बहलाते-फुसलाते हैं?… हमें अपने हिमाचलवासियों को जगाना है… हमें इन वादों के झांसे में नहीं आना है। हमें पीएम मोदी के नए भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है।”

रीवा, मध्य प्रदेश: रीवा में खुले बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय बच्चे को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, “हम लोग उम्मीद ही कर सकते हैं कि बच्चा हमारे बीच सकुशल वापस आ जाए। NDRF की टीम ने 45 फीट जमीन के अंदर खुदाई कर चुकी है। बोरवेल तक जाने के लिए जो 10 फीट खुदाई करनी थी उसमें आधी दूरी तय की जा चुकी है…कल शाम 4 बजे से पूरा जिला प्रशासन इस बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है… मुख्यमंत्री भी लगातार फोन से संपर्क में हैं… 2 से 4 घंटे में बचाव कर लिया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *