न्यायालय के आदेश पर महंत अजय त्रिवेदी को पुनः सौंपी गई जिम्मेदारी

न्यायालय के आदेश पर महंत अजय त्रिवेदी को पुनः सौंपी गई जिम्मेदारी
झांसी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लक्ष्मी गेट बाहर स्थित श्री श्री 1008 महाकाली विद्यापीठ मंदिर के महंत एवं प्रबंधक पुजारी पं. अजय त्रिवेदी को पुनः मंदिर की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनने के उपरांत यह निर्णय सुनाया, जिसके तहत मंदिर की व्यवस्था, पूजा-अर्चना तथा प्रशासनिक कार्य अब उनके नेतृत्व में संचालित होंगे।
आदेश जारी होने के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच संतोष एवं उत्साह का वातावरण देखा गया। भक्तों ने इसे मंदिर की परंपराओं और धार्मिक मर्यादाओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
प्रेस वार्ता में पं. अजय त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवसंवत्सर संवत 2083 एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 19 मार्च, गुरुवार से विशेष पूजा-अर्चना, भव्य आरती, प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा।
मंदिर प्रशासन द्वारा झांसी एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पार्किंग, सुव्यवस्थित कतार व्यवस्था तथा महिला-पुरुष भक्तों के लिए पृथक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त कर सकें।
पं. अजय त्रिवेदी ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर मां महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *