Headlines

न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग, 30 की मौत की आशंका

नई दिल्ली 15 मार्च । न्यूजीलैंड के शहर क्राइस्टचर्च में दो मस्जिद में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें करीब 30 लोगों के मौत की आशंका है । अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। बताया जाता है कि अभी भी शहर में हमलावर सक्रिय हैं। यह हमला उस समय दिया गया जब लोग नमाज पढ़ रहे थे।

बताया कि यह है कि एक को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन बहुत से और भी बंदूकधारी हैं जो सक्रिय है । पुलिस ने बताया कि आज रात मस्जिद ना जाएं । प्रधानमंत्री ने घटना को लेकर बयान दिया ।उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के एक काले दिनों में से एक है।

बताया जाता है कि जिस समय यह घटना हुई वहां बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी मौजूद थे। मस्जिद में सक्रिय बंदूकधारी की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी बाकी लोगों के साथ मस्जिद से सकुशल बाहर निकल आए । सभी को पार्क के साथ वाले रास्ते से वापस ओवल मैदान की तरफ लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *